लखीमपुरखीरी, अप्रैल 5 -- तुलसीराम पुरवा में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के समापन पर हवन-पूजन किया गया। पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में डूबा नजर आया और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने यज्ञ में भाग लिया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सम्पन्न हुए हवन पूजन में श्रद्धालुओं ने आहुति अर्पित कर अपने परिवार और क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की। कथा वाचक पंडित आशीष मिश्रा के सानिध्य में आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान में आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। पूरे आयोजन के दौरान अनुशासन व व्यवस्थाएं सराहनीय रहीं। आयोजक संतोष शुक्ला ने सभी श्रद्धालुओं का स्वागत किया। कार्यक्रम के समापन पर प्रसाद वितरण किया गया। संतोष शुक्ला, हिमांशु शुक्ला, सुंदरम शुक्ला, शशांक शुक्ला, अनुज शुक्ला, सत्यम शुक्ला, नितिन शुक्ला, आंचल शुक्ला, शिवान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.