श्रीमद्भागवत कथा के दौरान झूमते रहे भक्त
शाहजहांपुर, जून 1 -- मिर्जापुर। मिर्जापुर क्षेत्र के माधौपुर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के दौरान कथा व्यास आचार्य सत्यदेव महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण के अवतार की महिमा का वर्णन किया। कहा कि भगवान का अवतार मानव समाज को धर्म और सदाचार का मार्ग दिखाने के लिए होता है। आचार्य सत्यदेव ने बताया कि निर्मल और भक्तिभाव से परिपूर्ण हृदय में ही भगवान निवास करते हैं। भगवान का स्मरण और भक्ति मनुष्य के जीवन से नकारात्मक प्रवृत्तियों को दूर कर उसे धर्ममार्ग पर अग्रसर करती है। कथा पंडाल में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। श्रद्धालु पूरे समय भक्ति भाव से कथा श्रवण करते रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.