बलरामपुर, फरवरी 10 -- तुलसीपुर, संवाददाता। तहसील क्षेत्र के ग्राम हड़पुर जनकपुर में चल रहे सप्तदिवसीय संगीतमयी श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव के तृतीय दिवस श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। कथा स्थल पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे, जिससे पूरा पंडाल भक्तिमय वातावरण से सराबोर हो उठा। अयोध्या धाम से पधारे कथा व्यास संत सवेश महाराज ने तीसरे दिन राजा परीक्षित प्रसंग और भगवान श्रीकृष्ण जन्म की कथा का भावपूर्ण वर्णन किया। उन्होंने कहा कि राजा परीक्षित का जीवन यह सिखाता है कि अहंकार त्यागकर भगवान की शरण में आने से ही जीवन सार्थक होता है, और सच्ची भक्ति से मृत्यु का भय समाप्त हो जाता है। श्रीकृष्ण जन्म प्रसंग सुनाते हुए उन्होंने बताया कि प्रभु का अवतार मानवता के कल्याण और धर्म की रक्षा के लिए होता है। जैसे ही श्रीकृष्ण जन्म की लीला का व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.