दुमका, मार्च 14 -- जरमुंडी। जरमुंडी प्रखंड अन्तर्गत बनवारा पंचायत के बांधडीह गांव में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के छठे दिन कथा सुनने के लिए कथा पंडाल में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। श्रीधाम वृंदावन के कथा वाचक धनुर्धाचार्य ने शुक्रवार को श्रीकृष्ण और रुकमणी के विवाह प्रसंग को सुनाया। श्रीमद्भागवत कथा के दौरान बीच बीच में सुंदर-सुंदर झांकियां प्रस्तुत की गयी। भगवान श्रीकृष्ण की दिव्य महारास लीला का भी वर्णन किया गया। कथा व्यास ने बताया कि महारास लीला के दौरान पुनीत जीवात्मा के रूप में गोपियों का मिलन परमात्मा भगवान श्रीकृष्ण से हुआ है। जीव और ब्रह्म के मिलने को ही महारास कहते है। कथा व्यास ने कहा जब जब जीव में अभिमान आता है भगवान उनसे दूर हो जाते है, लेकिन जब कोई भगवान को न पाकर विरह में होता है तो श्रीकृष्ण उस पर अनुग्रह करते है उसे दर्शन द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.