बोकारो, सितम्बर 19 -- राम मंदिर परिसर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के छठे दिन शनिवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। कथा व्यास श्री गोविंद कृष्ण जी महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं, गोपियों संग प्रेममयी लीलाओं और महारास प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन किया। कथा सुनकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे और पूरा पंडाल भक्ति रस में डूबा रहा। कथा व्यास ने कहा कि श्रीमद्भागवत केवल कथा नहीं, बल्कि जीवन को सही दिशा देने वाला दिव्य ग्रंथ है। इसके श्रवण से मन को शांति मिलती है और सकारात्मक विचारों का संचार होता है। भगवान श्रीकृष्ण की लीलाएं मनुष्य को प्रेम, करुणा, भक्ति और कर्म का संदेश देती हैं। उन्होंने कहा कि मनुष्य को अहंकार का त्याग कर सत्य और धर्म के मार्ग पर चलना चाहिए। भगवान की लीलाओं को सुनने के साथ उनकी शिक्षाओं को अपने आचरण में उतारना भी जरूरी...