उरई, मई 23 -- जालौन। संवाददाता नगर के मोहल्ला हरीपुरा में स्थित घाटे वाले हनुमान मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा के छठवें दिन श्रीकृष्ण रासलीला का वर्णन भागवताचार्य ने किया। भागवत कथा व्यास दिलीप कुमार दीक्षित ने भगवान श्रीकृष्ण की अनेक लीलाओं में श्रेष्ठतम लीला रासलीला का वर्णन करते हुए बताया कि रास तो जीव का शिव के मिलन की कथा है। यह काम को बढ़ाने की नहीं काम पर विजय प्राप्त करने की कथा है। इस कथा में कामदेव ने भगवान पर खुले मैदान में अपने पूर्व सामर्थ्य के साथ आक्रमण किया है लेकिन वह भगवान को पराजित नही कर पाया उसे ही परास्त होना पड़ा है। यह भी पढ़ें- रुक्मणी विवाह महोत्सव का हुआ सजीव मंचन कहा कि जब जब जीव में अभिमान आता है भगवान उनसे दूर हो जाता है। लेकिन जब कोई भगवान को न पाकर विरह में होता है तो श्रीकृष्ण उस पर अनुग्रह करते है उसे दर्शन दे...