श्रीमद्भागवत कथा का समापन किया सम्मानित
कन्नौज, अप्रैल 11 -- क्षेत्र के सदारी नगला गांव में बीते कई दिनों से चल रही श्रीमद्भागवत कथा का आज भव्य समापन हुआ। अंतिम दिन कथा पंडाल में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी और पूरे वातावरण में भक्ति की धारा बहती रही। इस अवसर पर करमुल्लापुर ग्राम पंचायत के प्रधान अजय पाल कठेरिया और ग्रामीणों ने कथावाचक बृजेश कुमार शास्त्री को पगड़ी पहनाकर, अंग वस्त्र भेंटकर व माला पहनाकर सम्मानित किया। साथ ही मंच पर उपस्थित अन्य कलाकारों का भी स्वागत किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में विशेष योगदान देने वाले नीलू कुमार व उनके सहयोगियों को भी सम्मानित किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.