मेरठ, मार्च 15 -- गढ़ रोड स्थित गांधी आश्रम चौराहा के जय श्रीराम मंदिर परिसर में राधामाधव जन कल्याण समिति और जय श्री राम मंदिर समिति के सहयोग से आयोजित श्रीमद्भागवत कथा का विधिवत समापन हुआ। कथा व्यास कृष्ण दास ने प्रवचन देते हुए कहा कि भगवान कृष्ण प्रेम और मुक्ति के दाता हैं और उनकी लीलाएं अनंत हैं। मनुष्य अपने जीवन के प्रत्येक अंग को भगवान की भक्ति में लगाकर परम धाम की प्राप्ति कर सकता है। कहा कि वाणी से भगवान के गुणों का गान, हाथों से भगवान की सेवा, मन से भगवान का स्मरण, कानों से कथा का श्रवण, सिर से भगवान की चल-अचल प्रतिमाओं को नमस्कार और नेत्रों से सर्वत्र भगवान के दर्शन करना ही सच्ची भक्ति है। भगवान के शुद्ध भक्त संसार में भक्ति का प्रसार करते हैं और श्रीमद्भागवत का श्रवण मनुष्य को भगवान श्रीकृष्ण की ओर आकर्षित करता है। हरे कृष्ण हरे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.