बरेली, जनवरी 10 -- बरेली। संजय नगर स्थित चेतन विद्या मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ शुक्रवार को कलश यात्रा के साथ हुआ। पहले दिन कथा व्यास मुकेश कृष्ण शास्त्री ने श्रीमद्भागवत कथा की महिमा व उसके बारे में जानकारी दी। कथा के दौरान कई प्रसंग सुनाने के साथ सुंदर भजन गाए तो मौजूद श्रोता झूमने लगे। व्यास ने कहा कि कथा का श्रवण हर व्यक्ति को करना चाहिए। जो कथा सुनते है,भजन करते हैं उनको मृत्यु का भय नहीं सताता है। कथा श्रवण करने वालों में मनोज मिश्रा, चेतन, दीपक समेत अन्य रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...