श्रीमद्भागवत कथा का श्रद्धाभाव से हुआ समापन, हवन-पूजन के बाद श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
संभल, जून 26 -- नगर के गीता सत्संग भवन में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुक्रवार को श्रद्धा, भक्ति और वैदिक विधि-विधान के साथ समापन हुआ। हवन-पूजन संपन्न कराया गया, जिसके बाद विशाल भंडारे का आयोजन हुआ। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर धर्मलाभ प्राप्त किया। कथावाचक शिवशंकर भारद्वाज ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा मनुष्य को सत्य, धर्म, भक्ति और सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है। उन्होंने कहा कि भगवान का निरंतर स्मरण, सत्संग और उत्तम संस्कार जीवन को सही दिशा प्रदान करते हैं तथा समाज में प्रेम, भाईचारे और सेवा की भावना को मजबूत करते हैं। उन्होंने श्रद्धालुओं से आह्वान किया कि वे अपने दैनिक जीवन में धार्मिक और नैतिक मूल्यों को अपनाकर समाज में सकारात्मक वातावरण के निर्माण में योगदान दें। यह भी पढ़ें- श्रीमद्भागवत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.