बागपत, दिसम्बर 21 -- मुबारिकपुर गांव में आयोजित नौ दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का रविवार को यज्ञ एवं भंडारे के साथ समापन हो गया। समापन अवसर पर ग्रामीणों ने यज्ञ में आहुति देकर धर्मलाभ प्राप्त किया और प्रसाद ग्रहण किया। गांव के मां दुर्गा मंदिर में 13 दिसंबर से प्रारंभ हुई श्रीमद्भागवत कथा का वाचन वृंदावन से पधारे प्रसिद्ध कथावाचक रासबिहारी महाराज ने किया। उन्होंने नौ दिनों तक भगवान श्रीकृष्ण के जीवन से जुड़े विभिन्न प्रसंगों का भावपूर्ण वर्णन किया, जिसे सुनकर श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर हो उठे। कथा के दौरान मंदिर परिसर जयकारों और भजनों से गुंजायमान रहा। रविवार को कथा का समापन यज्ञ के साथ किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर आहुति दी। समापन के उपरांत भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद स्वरूप भोजन ग्रहण किय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.