मुजफ्फर नगर, अप्रैल 5 -- मुजफ्फरनगर। भोपा रोड स्थित शांतिनगर के श्री शिव मंदिर में शनिवार को श्रीमद् भागवत कथा का श्रद्धापूर्वक शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि स्वामी श्रीभगवान आश्रम महाराज ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। स्वामी जी ने भक्तों को संबोधित करते हुए कहा कि भागवत कथा के श्रवण से नकारात्मक विचारों का नाश होता है और मन को असीम शांति मिलती है। कथा व्यास पूज्य बिजेन्द्र मिश्रा महाराज के श्रीमुख से कथा सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। यह कथा 10 अप्रैल तक प्रतिदिन दोपहर 3 से सायं 6 बजे तक चलेगी। इस अवसर पर पंडित धर्मेंद्र मिश्रा व अन्य सेवादारों ने अतिथियों का स्वागत किया। शुभारंभ पर उमड़ी भारी भीड़ से क्षेत्र का वातावरण भक्तिमय हो गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.