दुमका, मई 3 -- रामगढ़, प्रतिनिधि। रामगढ़ प्रखंड अंतर्गत महुबना पंचायत के ठाड़ी ग्राम में नीचे टोला स्थित नाग मंदिर के समक्ष शुक्रवार को भव्य एवं पारंपरिक वेश में श्रीमद्भागवत कथा का कलश यात्रा के साथ शुभारंभ हुआ। कलश शोभा यात्रा कथा पंडाल से प्रारंभ होकर गाजे बाजे के साथ महुबना स्थित शिव मंदिर के निकट पवित्र जलस्त्रोत से जल भरने के साथ शुरू हुई, कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालु शामिल रहीं। गांव के युवाओं के सहयोग से आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम से क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बन गया। पारम्परिक वेशभूषा मे शोभा यात्रा मे करीब 201 महिलाओं एवं कन्याओं द्वारा सिर पर कलश धारण कर पूरे गांव भ्रमण कराया गया। पुनः पवित्र जलस्त्रोत से कलश को भर कर लाने के बाद कथा आयोजन स्थल पर धार्मिक विधि एवं मंत्रोच्चरण के साथ कलश स्थापित किया गया.

धार्मि...