श्रीमद्भागवत कथा कलियुग का अमृत है - आचार्य ज्ञानेश
लखनऊ, जून 1 -- भागवत कथा में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब आज होगा भंडारानिगोहा, संवाददाता।पुरुषोत्तम मास में निगोहा में आयोजित नौ दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के सातवें दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। कथा व्यास आचार्य ज्ञानेश त्रिपाठी अंश जी महाराज ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा कलियुग का अमृत है जिसके श्रवण से मानसिक शांति, सुख-समृद्धि और आध्यात्मिक उन्नति प्राप्त होती है। कथा के दौरान श्रद्धालु भजनों पर भाव-विभोर होकर झूमते रहे। कथा में आयोजक आशीष त्रिपाठी, कृष्ण कुमार त्रिपाठी, लक्ष्मी त्रिपाठी, सौरभ, नीरज सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। मंगलवार को कथा के समापन अवसर पर हवन-पूजन और विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.