पूर्णिया, जनवरी 8 -- बैसा, एक संवाददाता।प्रखंड क्षेत्र के अनगढ़ हाट में दिव्य ज्योति जागृति संस्थान के तत्वाधान में आगामी 24 जनवरी से शुरू होने वाले श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के आयोजन को लेकर बुधवार को वैदिक मन्त्रोच्चार के साथ भूमि पूजन कर धर्म-ध्वज स्थापित किया गया। आगामी 24 जनवरी से कलश शोभा यात्रा के साथ शुरू होने वाले इस यज्ञ का समापन 31 जनवरी को होगा। पंडित शेखर द्वारा विधि पूर्वक वैदिक मन्त्रोच्चार के साथ भूमि पूजन व धर्म-ध्वज स्थापित कराया गया। दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान के संस्थापक व संचालक आशुतोष महाराजजी के शिष्य स्वामी कुन्दनानन्दजी ने बताया कि स्थानीय ग्रामीणों सहित प्रखंड व आसपास के दर्जनो ग्रामीण क्षेत्रों के सनातन धर्म के मानने वाले ग्रामीण श्रद्धालुओं के द्वारा यज्ञ को सफल बनाने की तैयारी चल रही है। उन्होंने बताया कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.