कन्नौज, मार्च 28 -- छिबरामऊ, संवाददाता। सिकंदरपुर स्थित काली माता मंदिर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा का माहौल भक्तिमय बना हुआ है। कथा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर धर्म लाभ ले रहे हैं। इस दौरान कथावाचिका को समाजसेवियों द्वारा सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम के दौरान सभी अतिथियों ने विधिवत पूजन-अर्चन किया तथा कथा का रसपान कर आयोजन की सराहना की। इस अवसर पर कथावाचिका साध्वी राधा किशोरी व उनकी मंडली को आरसी ट्रेडर्स के संस्थापक प्रखर द्विवेदी, समाजवादी साथी अभिलाष यादव, राम अवस्थी सहित अन्य लोगों ने प्रतीक चिन्ह भेंटकर और शाल उढ़ाकर सम्मानित किया। इसके साथ ही परीक्षित को भी सम्मानित किया गया। कथा स्थल पर भक्तों में विशेष उत्साह देखने को मिला। आयोजन समिति द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए समुचित व्यवस्थाएं की गई हैं। वातावरण में भक्ति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.