श्रीमद्भागवत और श्रीमद्भगवद्गीता मानव जीवन को सही दिशा देने वाले दिव्य ग्रंथ
सहारनपुर, जून 18 -- सरसावा। नकुड़ रोड स्थित भारत सिंह हॉस्पिटल के निकट आयोजित गीता भागवत सत्संग में वृंदावन से पधारे जीबीपीएस ट्रस्ट के संस्थापक श्री तेजस्वी दास जी महाराज ने कहा कि श्रीमद्भागवत और श्रीमद्भगवद्गीता मानव जीवन को सही दिशा देने वाले दिव्य ग्रंथ हैं। नकुड रोड स्थित अस्पताल के बराबर में श्री भागवत सत्संग करते हुए श्री तेजस्वी दास जी ने कहा कि भगवान के नाम का स्मरण, सत्संग और सेवा भाव से जीवन में सुख, शांति एवं आध्यात्मिक उन्नति प्राप्त होती है। सत्संग के माध्यम से उन्होंने श्रद्धालुओं को धर्म, सदाचार और मानव सेवा का संदेश दिया।उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत महापुराण हिंदू धर्म के प्रमुख ग्रंथों में से एक है, जिसमें भगवान विष्णु के अवतार श्रीकृष्ण की लीलाओं और उपदेशों का विस्तृत वर्णन मिलता है। भागवत पुराण का श्रवण एवं पाठ आत्मा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.