छपरा, मार्च 6 -- 10 - सरेया गांव में आयोजित रूद्र महायज्ञ को लेकर निकाली गयी कलश यात्रा में शामिल भक्त लहलादपुर, एक संवाददाता। प्रखंड से सटे सरेया गांव में आयोजित श्री रुद्राभिषेक सह श्रीमद भागवत सप्ताह ज्ञान महायज्ञ को लेकर शुक्रवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। धार्मिक माहौल में निकली इस कलश यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु महिला-पुरुषों ने भाग लिया। सिर पर कलश लेकर श्रद्धालु पूरे गांव में भगवान के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे, जिससे वातावरण भक्तिमय हो गया। कलश यात्रा की शुरुआत नीलकंठ महादेव मंदिर परिसर से हुई। यहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधिवत पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालु कलश लेकर यात्रा पर निकले। यह यात्रा गांव के विभिन्न मार्गों से होते हुए बाबा ढोढ़नाथ मंदिर पहुंची।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...