कानपुर, दिसम्बर 15 -- मंगलपुर,संवाददाता। संदलपुर क्षेत्र के असलनापुर गांव में चल रहे श्री विष्णु महायज्ञ के पांचवें दिन आचार्य ने भगवान कृष्ण की बाल लीलाओं को श्रवण कराया। कार्यक्रम में मंत्री साध्वी ऋतंभरा सहित डीएम आदि पहुंचे। संदलपुर ब्लॉक प्रमुख मीनू तिवारी के द्वारा आयोजित श्री विष्णु महायज्ञ कार्यक्रम बीते 11 दिसंबर से संचालित हो रहा है। श्रीमद् भागवत कथा के पांचवें दिन आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी ज्योतिर्मयानंद जी महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं को श्रवण कराया । उन्होंने कहा कि जब-जब पृथ्वी पर आसुरीय शक्तियां जन्म लेती हैं तो भगवान उनका संहार करने के लिए अवतार लेते हैं। उन्होंने पूतना वध,माखन चोरी,कालिया नाग मर्दन,गोवर्धन पूजा आदि प्रसंग को बड़े ही मार्मिक वह भावपूर्ण ढंग से प्रस्तुत किए। उन्होंने बताया कि जब इंद्र को अहंकार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.