लोहरदगा, फरवरी 23 -- लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा जिले के बक्सीडीपा में शिव मंदिर परिसर में रविवार से संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा सह सप्ताह ज्ञान महायज्ञ का भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह मेढ़ो से बक्सीडीपा तक भव्य कलश यात्रा के साथ हुई। जिसमें बड़ी संख्या में महिला और पुरुष श्रद्धालुओं ने भाग लिया। पूरा क्षेत्र भक्ति गीतों और जयकारों से भक्तिमय हो उठा। यह आयोजन समस्त भक्तजन बक्सीडीपा समिति के तत्वावधान में किया जा रहा है। कथा का संगीतमय वाचन काशी उत्तर प्रदेश से पधारे प्रसिद्ध प्रवचनकर्ता स्वामी कमल दास अग्निहोत्री महाराज द्वारा किया जा रहा है। उन्होंने अपने प्रवचन में कहा कि श्रीमदभागवत कथा का श्रवण करने से व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आता है। भगवान की भक्ति से मन को शांति मिलती है। वैदिक विधि-विधान से पूजन एवं अनुष्ठ...