बेगुसराय, मार्च 20 -- बीहट। भगवत कृपा से ही मनुष्य को श्रीमदभागवत कथा श्रवण का सौभाग्य प्राप्त होता है। पूर्णता की प्राप्ति के लिए भगवत साधना जरूरी है। बीहट नगर परिषद के वार्ड 25 बीहट खेमकरणपुर टोला में हो रहे श्रीमदभागवत कथा ज्ञान यज्ञ के दूसरे दिन कथा व्यास पंडित रामउदय झा ने उक्त बातें कही। श्रीझा ने कहा कि सत्संग भक्ति का मार्ग प्रशस्त करता है। राधा कुमारी व मुकेश झा अपने संकीर्तन मंडली की टीम के साथ कथा व्यास को संगीतमयी श्रीमदभागवत कथा कहने में सहयोग कर रहे हैं। मौके पर मनोज सिंह, श्वेता देवी, रामउदगार सिंह, रौशन सिंह, टूना सिंह, नीरज सिंह समेत अन्य मौजूद थे। (नि.सं.)
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.