श्रीमदभागवत कथा में उमड़ रही भीड़
दरभंगा, जुलाई 1 -- दरभंगा। श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर, कमलपुर में चल रही श्रीमदभागवत कथा में लोगों की भीड़ उमड़ रही है। काशी से आए डॉ. पुंडरीक शास्त्री जी महाराज ने मंगलवार को श्री कृष्ण जन्म की कथा का वर्णन किया। बताया कि भगवान श्रीकृष्ण का जन्म जीवन पर कृपा करने के लिए होता है। कहा कि परमात्मा का असली स्वरूप आनंद है। जब निर्गुण सगुण बन जाता है तब वह अवतार की प्रक्रिया मानी जाती है। भगवान के अवतार के मुख्य रूप से चार कारण हैं धर्म अर्थ काम और मोक्ष की रक्षा करना। कथा के आयोजक हैं गोविंदाचार्य जी महाराज व गांव के लोग।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.