हापुड़, जुलाई 13 -- श्रीमती ब्रह्मादेवी सरस्वती बालिका विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में स्वर्गीय राजकृपाल बाबूजी की पुण्यतिथि पर 8वां स्मृति दिवस समारोह आयोजित हुआ। जिसमें विद्यालय परिसर में नवनिर्मित 21 कक्षों का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष अतिथियों द्वारा दीप प्रज्जवलित करके किया। अतिथियों का स्वागत भारतीय परम्परा के अनुसार हुआ। कार्यक्रम अध्यक्ष प्रो.कैलाश चन्द शर्मा राष्ट्रीय अध्यक्ष विद्या भारती उच्च शिक्षा संस्थान, मुख्य अतिथि अतुल गर्ग सांसद गाजियाबाद एवं विशिष्ट अतिथि डॉ.दुष्यन्त बंसल प्रसिद्ध नेत्र चिकित्सक ने संयुक्त रुप से विद्यालय परिसर में नवनिर्मित 21 कक्षों का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में छात्रावास एवं बालिका मंदिर की छात्राओं ने अपने-अपने मार्मिक गीत के माध्यम से बाबूजी को श्रृद्धाजं...