हापुड़, अगस्त 30 -- श्रीमती ब्रह्मादेवी सरस्वती बालिका विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हापुड़ में मेजर ध्यानचंद की जयंती मनाई गई। जिसमें कक्षा एक से लेकर 12वीं तक की छात्राओं ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां शारदा के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित करके किया। खेल विभाग की प्रमुख आचार्या ने महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद के जीवन उपलब्धियों एवं खेल के प्रति उनके समर्पण पर प्रेरणादायी विचार व्यक्त किए। प्रधानाचार्या मीनाक्षी यादव ने बताया कि विद्यालय में विभिन्न प्रकार के खेल रिले दौड़, रस्साकशी, शतरंज, कबड्डी, कैरम आदि मनोरंजक खेल भी आयोजित किए गए हैं। जिसमें शामिल होकर छात्राओं ने प्रतिभा दिखाई है। स्कूल के समस्त स्टॉफ का सहयोग रहा। यह भी पढ़ें- Hajipur News: महुआ में खेल दिवस के रूप में मना मेजर ध्यानचंद की जयंती यह भी पढ़ें- Bijno...