वाराणसी, सितम्बर 26 -- वाराणसी। पंचगंगा घाट स्थित श्रीमठ में शुक्रवार को श्रीरामार्चा महानुष्ठान का आयोजन किया गया। मुख्य यजमान रामानंदाचार्यपीठ के उत्तराधिकारी स्वामी श्रीराघव दास रहे। यह जानकारी देते हुए प्रो.सतीश राय ने बताया कि भगवान राघवेंद्र सरकार आराधना की आद्य रामानंदाचार्य प्रणीत श्रीरामार्चन पद्धति को रामानंद संप्रदाय की सर्वोत्कृष्ट साधना माना जाता है। इसमें सीताराम पूजन, रामार्चा माहात्म्य कथा और हवन आहुति यज्ञ का विधान है। यह सिद्धि, विघ्न निवारण तथा धर्म-अर्थ-काम-मोक्ष प्रदानकर्ता रामोपासना का अति विशिष्ट महानुष्ठान भी है। इस अवसर पर देशभर से अनेक संतजन और भक्त श्रीमठ में जुटे। इनमें महंतगण रामविनय दास, श्यामदास, मानसकेशरी रामलखन दास, अयोध्या से महंत जन्मेजय शरण,नंदराम दास, भानु दास, महामंडलेश्वर स्वामी गणेशानंद, महंत रामदास...