हरदोई, सितम्बर 7 -- सांडी। एक ओर गंगा, रामगंगा और गर्रा नदी का जलस्तर बढ़ने से निचले इलाकों, स्कूलों और सड़कों पर बाढ़ का पानी पहुंच रहा है। रविवार रात हुई मूसलाधार बारिश ने लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। हालात को देखते हुए जानलेवा बने कन्नौज मार्ग पर बीडीओ के निर्देश पर ग्रामसभा श्रीमऊ की ओर से बेरिकेडिंग कर आवागमन बंद करा दिया गया है। वहीं, बेहथर ग्रामसभा से खद्दीपुर जाने वाले मार्ग पर भी पानी भरने से आवागमन जोखिम भरा हो गया है। क्षेत्र की प्रमुख नदियों में बाढ़ की स्थिति के बीच रविवार रात हुई तेज बारिश ने हालात और बिगाड़ दिए। यह भी पढ़ें- Hardoi News: गंगा से लेकर रामगंगा और गर्रा तक उफान, डूबने लगे निचले इलाके और सड़कें गंगा किनारे बसे उमरौली-जैतपुर, जिगनी-चौगवां, मंसूरपुर और छोछपुर गांवों तक बाढ़ का पानी पहुंच गया है। वहीं रामगंग...