अमरोहा, अप्रैल 1 -- हसनपुर। श्रीबालाजी जन्मोत्सव पर बुधवार शाम नगर के शिवाला मंदिर से श्रीबालाजी महाराज की शोभायात्रा निकाली गई। नगर पालिकाध्यक्ष राजपाल सैनी ने विधि-विधान संग पूजन कर शुभारंभ किया। शोभायात्रा में शामिल झांकियों ने लोगों का मन मोहा। शोभायात्रा का नगर में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। श्रीराम बालाजी भक्त मंडल के संयोजन में शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शोभायात्रा में श्रीराम दरबार, शिव परिवार, मां दुर्गा, श्रीराधाकृष्ण आदि झांकियां मन मोह रही थीं। वहीं, श्रीराधाकृष्ण रास मंडल, अघोरी नृत्य, श्रीराम-रावण युद्ध एवं राजस्थानी नृत्य शोभायात्रा का आकर्षण बढ़ा रहे थे। मुख्य बाजार समेत कई स्थानों पर पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया गया। इस दौरान पुलिस का खासा बंदोबस्त रहा। शोभायात्रा में संतोष अग्रवाल सोनू, अरुण अ...