शामली, अप्रैल 11 -- शामली। शहर के जैन मोहल्ला नौकुआ रोड स्थित श्री बाबा दयालदास मंदिर से शनिवार को श्रीबालाजी की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा मंदिर प्रांगण से प्रारंभ होकर विभिन्न स्थानों से होकर गुजरी, जिसका अनेकों स्थानों पर भव्य स्वागत किया गया। शनिवार को शहर के नौकुआ रोड स्थित श्री बाबा दयालदास मंदिर से श्री बालाजी शोभायात्रा सेवा समिति द्वारा श्री बालाजी शोभायात्रा निकाली गई। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 7 बजे संगीतमय सुंदरकांड पाठ से हुई। सके पश्चात प्रातः 10 बजे संकट मोचन कष्ट निवारण महायज्ञ आयोजित किया गया। प्रातः 11 बजे 108 दीप प्रज्ज्वलन के साथ बाबा को छप्पन भोग अर्पित किए गए। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होकर धर्मलाभ उठाया। दोपहर तीन बजे श्री बालाजी महाराज की भव्य शोभायात्रा मंदिर परिसर से प्रारंभ होकर नगर ...