गढ़वा, मार्च 19 -- श्रीबंशीधर नगर, प्रतिनिधि। श्री बंशीधरनगर नगर पंचायत में गुरुवार को नवनिर्वाचित अध्यक्ष और पार्षदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। श्रीबंशीधर नगर अनुमंडल सभागार में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त दिनेश यादव ने नगर पंचायत की नवनिर्वाचित अध्यक्ष साधना देवी व सभी वार्ड पार्षदों को शपथ दिलाई। समारोह को संबोधित करते हुए उपायुक्त ने सभी जनप्रतिनिधियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वह संविधान के अनुरूप अपने अधिकारों का उपयोग करते हुए क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य करें। उन्होंने भरोसा दिलाया कि प्रशासन की ओर से हर संभव सहयोग दिया जाएगा।उन्होंने विशेष रूप से नगर को स्वच्छ, सुंदर और विकसित बनाने के लिए टीम भावना के साथ कार्य करने पर जोर दिया तथा स्थानीय प्रशासन के साथ बेहतर समन्वय स्...