गढ़वा, फरवरी 28 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। श्रीबंशीधर नगर नगर पंचायत का चुनाव परिणाम शुक्रवार को मतों की गिनती के बाद घोषित किया गया। साधना देवी नगर पंचायत की अध्यक्ष पद पर निर्वाचित घोषित की गई है। मतों की गिनती के बाद जारी चुनाव परिणाम में उन्हें कुल 3266 मत मिले। वहीं निकटतम प्रतिद्वंदी लता देवी को 2955 मत मिले। बाजार समिति प्रांगण में हुए मतों की गिनती के बाद जारी चुनाव परिणाम के अनुसार किरण कुमारी को 2795, पिंटू देवी को 341, रीना देवी को 839, रूबी देवी को 166, रेखा देवी को 1587 मत मिले। वहीं निवर्तमान अध्यक्ष विजया लक्ष्मी देवी को महज 407 मत मिले। उसके अलावा शमीमा बानो को 2086 और सुधा देवी को 1586 मत मिले। चुनाव में कुल 17 हजार 383 मत पड़े थे। उनमें 1355 मत रद्द हुए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...