श्रीपुर में 13 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार
गोपालगंज, मई 17 -- फुलवरिया। श्रीपुर पुलिस ने शनिवार को क्षेत्र के बंसी बतरहां गांव में छापेमारी कर 13 ग्राम स्मैक, बिक्री के 4625 रुपए नगद व कीमती मोबाइल बरामद करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। वहीं पुलिस की गाड़ी देख ग्राहक फरार हो गए। थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर बंसी बतरहां गांव निवासी विकास तिवारी है। उसके विरुद्ध थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की छानबीन चल रही है। ------ आरोपित गिरफ्तार फुलवरिया। स्थानीय थाने की पुलिस ने शराब कांड के फरार आरोपी श्रीपुर थाने के शाहपुर बतरहां गांव निवासी नरेश चौधरी को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष कुंदन कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी विगत दो वर्षों से फरार चल रहा था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.