गोपालगंज, अप्रैल 9 -- फुलवरिया। श्रीपुर थाना पुलिस ने गुरुवार को क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर शराब के नशे में छह लोगों को गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों में यूपी के कुशीनगर जिले के सेवरही थाना क्षेत्र के धुरिया कोर गांव निवासी अजय कुमार, देवरिया जिले के चौरा खास थाना क्षेत्र के बनकटा गांव निवासी विश्वजीत मद्धेशिया तथा भोरे थाना क्षेत्र के शुक्ल डूमर गांव के शहाबुद्दीन अंसारी, राहुल कुमार, गिदहां गांव के हरेंद्र महतो और राहुल राम शामिल हैं। सभी आरोपितों का स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फुलवरिया में मेडिकल जांच कराने के बाद न्यायिक हिरासत में गोपालगंज भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.