गोपालगंज, जनवरी 30 -- फुलवरिया। श्रीपुर थाना पुलिस ने गुरुवार देर शाम गश्ती के दौरान मिश्र बतरहां बाजार से मानसिक रूप से विक्षिप्त एक युवती को बरामद किया। पूछताछ के दौरान वह अपना नाम और पता स्पष्ट नहीं बता सकी। इसके बाद पुलिस उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फुलवरिया ले गई, जहां चिकित्सकों ने उसे मानसिक रूप से विक्षिप्त बताया। पहचान के लिए पुलिस ने युवती की तस्वीर सोशल मीडिया पर प्रसारित की है। थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार ने बताया कि शुक्रवार को वरीय अधिकारियों के निर्देश पर महिला पुलिस की सुरक्षा में युवती को बाल सुधार गृह छपरा भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.