गोपालगंज, जनवरी 23 -- फुलवरिया। श्रीपुर थाना पुलिस ने गुरुवार देर रात गश्ती के दौरान राजपुर झांकी गांव के समीप रामपुर कला-श्रीपुर सड़क पर एक बोलेरो वाहन से 477 लीटर कच्ची शराब बरामद की। इस दौरान पुलिस ने एक शराब तस्कर पंकज कुमार सिंह राठौर को गिरफ्तार किया। वह उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के खामपार थाना क्षेत्र अंतर्गत भींगारी बाजार का रहने वाला है। पुलिस के अनुसार वह बोलेरो पर शराब की खेप लेकर श्रीपुर के रास्ते बथुआ बाजार जा रहा था।थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार ने बताया कि गिरफ्तार शराब तस्कर, चालक तथा वाहन मालिक के विरुद्ध थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। गिरफ्तार तस्कर का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मेडिकल जांच कराने के बाद शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में गोपालगंज भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.