गोपालगंज, मार्च 19 -- फुलवरिया। श्रीपुर थाना पुलिस ने गुरुवार को छह वर्ष पुराने बाइक चोरी मामले में फरार आरोपी राज मंगल चौहान को गिरफ्तार कर लिया। वह कटेया थाना क्षेत्र के छितौना गांव का निवासी है। थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार ने बताया कि गणेश डुमर गांव में समारोह के दौरान सुधीश यादव की बाइक चोरी हुई थी। जांच में आरोपी का नाम सामने आया था। लगातार छापेमारी के बावजूद वह फरार था। मेडिकल जांच के बाद न्यायिक हिरासत में गोपालगंज भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...