गाजीपुर, फरवरी 12 -- भांवरकोल। क्षेत्र के श्रीपुर गांव में नवनिर्मित शिव मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर रविवार को कलश यात्रा निकाली गई। ढोल-नगाड़ों, भक्ति गीतों और 'हर-हर महादेव' के जयकारों के बीच यात्रा गांव से प्रारंभ होकर कोटवा नारायनपुर गंगा घाट पहुंची। वहां श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर गंगाजल कलश में भरा और पुनः मंदिर परिसर पहुंचे। कलश यात्रा में महिलाएं, पुरुष, युवा और बच्चे पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुए, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में डूब गया। आयोजकों के अनुसार महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर वैदिक मंत्रोच्चार और विद्वान आचार्यों की उपस्थिति में प्राण प्रतिष्ठा समारोह संपन्न होगा। प्राण प्रतिष्ठा बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है। मंदिर निर्माण में गांव के सभी वर्गों ने बढ़-चढ़कर सहयोग किया। समारोह को ले...