श्रीपुर में गिरफ्तार छह पशु तस्कर भेजे गए न्यायिक हिरासत में
गोपालगंज, मई 20 -- फुलवरिया, एक संवाददाता। श्रीपुर पुलिस ने मंगलवार की देर शाम मिश्रबतरहां बाजार से गिरफ्तार किए गए छह पशु तस्करों को बुधवार को न्यायिक हिरासत में गोपालगंज भेज दिया। गिरफ्तार आरोपियों में पांच उत्तर प्रदेश तथा एक श्रीपुर थाना क्षेत्र का निवासी है।
गिरफ्तारी और सामान जब्ती पुलिस ने तस्करों के पास से पांच मवेशियों से लदा एक पिकअप वाहन, दो स्कॉर्पियो और छह मोबाइल फोन जब्त किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों में उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के बेलाघाट थाना क्षेत्र के जैती गांव निवासी विशाल मिश्र, सिपाही घाट गांव निवासी मुकेश कुमार, सहजनवा थाना क्षेत्र के जोगिया कोल गांव निवासी आदर्श सिंह और मनीष कुमार, गोरखपुर कोतवाली थाना क्षेत्र के राघवापुर गांव निवासी ऋषि पाल तथा श्रीपुर थाना क्षेत्र के पांडेय परसा गांव निवासी खुर्शेद आलम शामिल हैं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.