श्रीपुर में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, दस घायल जख्मी
गोपालगंज, जुलाई 8 -- फुलवरिया, एक संवाददाता। श्रीपुर थाने के बालेपुर गांव में बुधवार को आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। जिसमें दोनों पक्ष के दस लोग जख्मी हो गए। घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस वाहन से जख्मी लोगों को इलाज के लिए स्थानीय सीएचसी में भर्ती कराया। जख्मी लोगों में एक पक्ष के नबी रुल्लाह की पत्नी कसीना खातून, नबीरुल्लाह मियां, चांद मोहम्मद, निजामुद्दीन मियां की पत्नी सहाना खातून और दूसरे पक्ष के अयूफ़ आलम, अलताज हुसैन, सत्तार हुसैन, निजामुद्दीन मियां सहित अन्य शामिल हैं। वहीं सीएचसी के डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी जख्मी को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गोपालगंज रेफर कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.