वाराणसी, मार्च 19 -- वाराणसी। महानगर उद्योग व्यापार समिति के कार्यवाहक अध्यक्ष के रूप में श्रीनारायण खेमका को जिम्मेदारी मिली है। पूर्व अध्यक्ष प्रेम मिश्रा के निधन के बाद बुधवार को मलदहिया स्थित विनायक प्लाजा में बैठक के दौरान यह निर्णय लिया गया। समिति के मुख्य संरक्षक आरके चौधरी की अध्यक्षता में कोर कमेटी की बैठक में निर्णय लिया गया कि अगले चुनाव तक वर्तमान संरक्षक श्रीनारायण खेमका कार्यवाहक अध्यक्ष का पद संभालेंगे। खेमका ने कहा कि स्व. प्रेम मिश्रा का स्थान कोई नहीं ले सकता। उनकी नेतृत्व क्षमता और संगठन के प्रति निष्ठा ने सदैव संगठन को आगे बढ़ाया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.