जमशेदपुर, अप्रैल 18 -- श्रीनाथ विश्वविद्यालय के 55 छात्रों का चयन पेड इंटर्नशिप प्रोग्राम के तहत धूत ट्रांसमिशन प्राइवेट लिमिटेड महाराष्ट्र में किया गया है. यह इंटर्नशिप प्रोग्राम कुल 45 दिनों का होगा जिसके एवज में कम्पनी सभी छात्रों को भुगतान करेगी. यह पहल विश्वविद्यालय की उत्कृष्ट शिक्षा तथा उद्योग आधारित शिक्षण व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को वास्तविक औद्योगिक कार्य वातावरण का व्यावहारिक अनुभव प्रदान करना है। इसके माध्यम से कक्षा में प्राप्त सैद्धांतिक ज्ञान और उसके व्यावहारिक उपयोग के बीच की दूरी कम होगी, जिससे विद्यार्थियों की तकनीकी क्षमता, कार्य कौशल और रोजगार के अवसर बेहतर होंगे। यह भी पढ़ें- CUET UG : सीयूईटी यूजी अभ्यर्थियों को राहत, NTA ने दिया...