श्रीनाथ विवि और मलेशिया की आईएनटीआई यूनिवर्सिटी ने किया एमओयू
जमशेदपुर, जून 6 -- श्रीनाथ विश्वविद्यालय ने मलेशिया की प्रतिष्ठित आईएनटीआई इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर किए हैं। मलेशिया में आयोजित समारोह के दौरान विश्वविद्यालय के अंतरराष्ट्रीय मामलों के निदेशक डॉ. जे. राजेश और आईएनटीआई के प्रो वाइस चांसलर डॉ. गोह खांग वेन ने समझौते पर दस्तखत किए। मौके पर श्रीनाथ विवि के स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग के विभागाध्यक्ष शशिकांत सिंह भी मलेशिया पहुंचे थे। यह समझौता छात्रों और शिक्षकों को ग्लोबल इमर्शन प्रोग्राम, फैकल्टी-स्टूडेंट एक्सचेंज, संयुक्त शोध परियोजनाओं और सांस्कृतिक आदान-प्रदान का मौका देगा। प्रबंधन के अनुसार, यह साझेदारी संस्थान की अंतरराष्ट्रीयकरण रणनीति का हिस्सा है, जो विद्यार्थियों की वैश्विक प्रतिस्पर्धा क्षमता बढ़ाएगी। यह भी पढ़ें- इंडोनेशिया संग रिसर्च व नवाचार करेंगे सीएसजेएमयू छा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.