आदित्यपुर, मई 19 -- आदित्यपुर। जिला योगासन खेल संघ और श्रीनाथ यूनिवर्सिटी योग विभाग के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को श्रीनाथ यूनिवर्सिटी परिसर में जिला स्तरीय योगासन खेल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। एक दिवसीय प्रतियोगिता में जिले के बालक-बालिका, महिला एवं पुरुष खिलाड़ियों ने विभिन्न योगासन विधाओं में शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का उद्घाटन अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम में यूनिवर्सिटी के चांसलर सुखदेव महतो, डॉ. पिंटू कुमार महतो, डॉ. रमेश कुमार, राम उदय सिंह, समाजसेवी एके श्रीवास्तव, कर्नल आरपी सिंह, जिला योगासन खेल संघ के अध्यक्ष मनोज सिंह, सचिव उदय सिंहदेव, सचिव सिकंदर महतो समेत कई लोग उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- जिला योगासन चैंपियनशिप में दक्षेष ने जीते स्वर्ण व कांस्य पदकसमापन समारोह समापन समारोह में नगर निगम के महापौ...