श्रीनाथ पारन में मंदिर निर्माण की आधारशिला रखी
समस्तीपुर, मई 4 -- चकमेहसी। चकमेहसी थानांतर्गत सोरमार पंचायत के वार्ड 9 श्रीनाथ पारन गांव में राम जानकी ठाकुरवाड़ी का निर्माण कराया जाएगा। इसको लेकर सोमवार को विधि विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच नवनिर्माण की आधारशिला रखी गई। सोरमार पैक्स अध्यक्ष ब्रजेश रौशन ने इसकी नींव रखी। उन्होंने बताया कि पूर्व में उक्त स्थल पर ठाकुरवाड़ी था। जिसका भवन जर्जर हो कर धरासायी हो गया। जिसके बाद उक्त स्थल की साफ सफाई करवाकर लोगों के सहयोग से नए भवन के निर्माण को लेकर आधारशिला रखी गई है। ठाकुरवाड़ी का निर्माण होने के बाद राम दरबार और शिवलिंग की स्थापना की जाएगी। यह भी पढ़ें- साड़म में बजरंगबली मंदिर जीर्णोद्धार कार्य का हुआ शिलान्यास
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.