आदित्यपुर, अप्रैल 16 -- आदित्यपुर। आदित्यपुर स्थित श्रीनाथ पब्लिक स्कूल का सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम शत-प्रतिशत रहा। विद्यालय के सभी छात्र सफल रहे। जिससे स्कूल में खुशी का माहौल है। परीक्षा में जास्मीन महतो ने 95.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं श्रीयंशु कुमार 91 प्रतिशत के साथ द्वितीय और अनुष्का घोष 89 प्रतिशत अंक के साथ तृतीय स्थान पर रहीं। प्रधानाचार्य एवं अकादमिक निदेशक ने सफल छात्रों को बधाई दी। कहा कि उनकी मेहनत, लगन और अनुशासन का यह परिणाम है। उन्होंने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आगे भी इसी तरह निरंतर प्रगति करने के लिए प्रेरित किया। यह भी पढ़ें- गायत्री शिक्षा निकेतन के सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा में रहा शानदार प्रदर्शन यह भी पढ़ें- संशोधित-जयमाला शिक्षा निकेतन के छात्रों ने सीबीएस...