रामपुर, मई 23 -- 18 से 21 जुलाई तक कोसी मार्ग उत्सव पैलेस श्रीनाथ जी रसकथा महोत्सव का आयोजन होने जा रहा है। आयोजन से पूर्व अधिक मास के पावन अवसर पर गौ सेवा परिवार की ओर से शनिवार की प्रात: बेला में मधुर यात्रा प्रभात फेरी निकाली गई। प्रभात फेरी में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता की। प्रभात फेरी यात्रा उत्सव पैलेस श्री राम मंदिर से प्रारंभ होकर श्री सनातन धर्म गौशाला के बराबर वाली गली से होते हुए घाटमपुर कॉलोनी मे भ्रमण करते हुए कोसी मंदिर पर आकर संपन्न हुई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...