जमशेदपुर, जुलाई 29 -- जमशेदपुर। विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर श्रीनाथ कॉलेज ऑफ एजुकेशन के इको क्लब और रोटरैक्ट क्लब ने मंगलवार को 'ई-वेस्ट मैनेजमेंट' पर जागरूकता सत्र का आयोजन किया। शुरुआत प्राचार्या डॉ. मौसुमी महतो द्वारा रिसोर्स पर्सन के स्वागत के साथ हुई। इसके बाद इको क्लब और रोटरैक्ट क्लब की कोऑर्डिनेटर रेखा कुमारी गोप ने स्वागत भाषण दिया। मुख्य अतिथि के रूप में ई-लॉजिक्स के सह-संस्थापक अर्जुन सिंह गिल उपस्थित थे। ई-वेस्ट मैनेजमेंट और पर्यावरण स्थिरता के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि ई-वेस्ट को गलत तरीके से निपटाने से पर्यावरण को नुकसान होता है। उन्होंने रीसाइक्लिंग जैसे व्यावहारिक समाधानों पर चर्चा की। यह भी पढ़ें- Dumka News: सेंट जेवियर्स कॉलेजिएट स्कूल में ईको क्लब का शुभारंभ यह भी पढ़ें- करीम सिटी कॉलेज में विमेंस सेल ने आयो...