श्रीनगर में स्कूली छात्र-छात्राओं ने ली हिमालय बचाने की शपथ
देहरादून, सितम्बर 1 -- श्रीनगर। हिमालय संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से मंगलवार को सेंट थेरेसास कांवेंट स्कूल में छात्र-छात्राओं और शिक्षिकाओं ने हिंदुस्तान हिमालय बचाओ की शपथ ली। बारिश के कारण कार्यक्रम विद्यालय की कक्षाओं में आयोजित असेंबली के माध्यम से हुआ, जिसमें करीब 1500 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान विद्यार्थियों ने हिमालय की स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और प्राकृतिक संसाधनों के संवर्धन के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का संकल्प लिया। शिक्षिकाओं ने कहा कि हिमालय सुरक्षित रहेगा तो मानव जीवन और पर्यावरण भी सुरक्षित रहेगा। उन्होंने विद्यार्थियों से प्रकृति के प्रति संवेदनशील बनने और पर्यावरण संरक्षण को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। यह भी पढ़ें- छात्रों ने ली हिमालय बचाने की शपथ शिक्षिक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.