देहरादून, मार्च 13 -- श्रीनगर। आवास विकास मैदान में शुक्रवार को सिलेंडर का ट्रक पहुंचा। गैस भरवाने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी। बीते कई दिनों से श्रीनगर व आसपास के क्षेत्रों में गैस की किल्लत बनी हुई थी। एक ट्रक पहुंचने के बाद 280 सिलेंडर वितरित किए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार शनिवार को दूसरी गाड़ी आने की संभावना है। फिलहाल लोग सिलेंडर के साथ इंतजार में डटे हुए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...