देहरादून, अक्टूबर 5 -- श्रीनगर। उत्तराखंड की पारंपरिक फसलों, स्थानीय व्यंजनों और समृद्ध खाद्य विरासत को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सात अक्टूबर (बुधवार) को रामलीला मैदान श्रीनगर में गढ़ भोज दिवस मनाया जाएगा। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत मुख्य अतिथि होंगे। अभियान के प्रणेता द्वारिका प्रसाद सेमवाल ने बताया कि गढ़ भोज दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन उत्तराखंड की पारंपरिक खाद्य विरासत के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है। सहयोगी डॉ. अरविंद दरमोड़ा ने कहा कि गढ़ भोज उत्तराखंड की मिट्टी, खेती, संस्कृति, जैव विविधता, स्वास्थ्य और स्थानीय आजीविका से जुड़ी सामूहिक विरासत है। बताया कि इस वर्ष अमेरिका, नीदरलैंड और न्यूजीलैंड समेत विभिन्न देशों में रह रहे प्रवासी उत्तराखंडी भी गढ़ भोज दिवस के आयोजनों से जुड़ेंगे। कार्यक्रम में प्र...