देहरादून, अगस्त 18 -- श्रीनगर। यूजीसी नेट के तीन विषयों की परीक्षा दोबारा कराने के फैसले के विरोध में मंगलवार को छात्रों ने एनटीए के खिलाफ प्रदर्शन किया। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के बिड़ला परिसर गेट के समीप एसएफआई के नेतृत्व में छात्रों ने नारेबाजी कर विरोध जताया। छात्रों ने कहा कि यूजीसी नेट में अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र विषयों की परीक्षा रद्द कर दोबारा परीक्षा कराने का निर्णय छात्रों के हित में नहीं है। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने एनटीए के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...